-
Advertisement
दुनिया की वो वीआईपी जेल,जहां एक कैदी पर खर्च होते हैं करोड़ों
जेल में क्या कैदियों को सारी सुख-सुविधाएं मिलती हैं जो किसी शहजादे को मिलती होंगी। आज हम उसी तरह की एक जेल की बात करने जा रहे हैं,जो दुनिया की सबसे महंगी जेल कहलाती है। इस जेल में कुल 40 कैदी है, जिनमें हर किसी एक पर सलाना 93 करोड़ (93 Crores) खर्च होते हैं। इसलिए ही इसे दुनिया की सबसे महंगी जेल (World’s Most Expensive Jail) कहा जाता है। ये जेल क्यूबा (Cuba)में स्थित है। जेल का नाम ग्वांतानामो बे जेल (Guantanamo Bay Prison) है। इस चर्चित जेल का यह नाम इस कारण पड़ा है, क्योंकि यह ग्वांतानमो खाड़ी के तट पर स्थित है।
यह भी पढ़ें: एक ऐसा गांव जहां पैदा होते हैं जुड़वा बच्चे-वजह ढूंढ रहे वैज्ञानिक
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, इस जेल में फिलहाल 40 कैदी हैं और हर कैदी पर सालाना करीब 93 करोड़ रूपए खर्च होते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि जेल में लगभग 1800 सैनिक तैनात हैं। यहां सिर्फ एक कैदी पर लगभग 45 सैनिकों (Soldiers) की नियुक्ति है। जेल की सुरक्षा में तैनात सैनिकों पर हर साल करीब 3900 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।
बताया जाता है कि यहां कई ऐसे अपराधियों को रखा गया है, जो बेहद ही खतरनाक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसारए 9/11 हमले का मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद (Khalid Sheikh Mohammed) भी इसी जेल में बंद है। बताया जाता है कि जेल में 3 इमारतें, दो खुफिया मुख्यालय और तीन अस्पताल हैं। इसके अलावा यहां वकीलों के लिए भी अलग-अलग कंपाउंड बनाए गए हैं, जहां कैदी उनसे बात कर सकते हैं। यहां स्टाफ व कैदियों के लिए चर्च और सिनेमा की भी व्यवस्था की गई है।
कैदियों के लिए खाने के लिए अलावा जिम और प्ले स्टेशन भी बनाए गए हैं। इसके पहले ग्वांतानामो बे में अमेरिका का (US Navy Base) नेवी बेस था, मगर बाद में इसे डिटेंशन सेंटर बना दिया गया। तत्कालीन अमेरिका के राष्ट्रपति रहे जॉर्ज डब्ल्यू बुश (George W Bush) ने यहां एक कंपाउंड बनवाया, जहां आतंकियों को रखा जाता था। इसे कैंप एक्स-रे नाम दिया गया है। इस तरह की है ये दुनिया की सबसे महंगी जेल।