-
Advertisement
#Corona का नया रूप बेहद संक्रामक, युवाओं के शिकार होने की ज्यादा आशंका
नई दिल्ली। अभी दुनिया कोरोना संक्रमण से उभर भी नहीं पाई थी कि इस वायरस का नया रूप सामने आ गया। इस वायरस (Corona virus) का नया रूप अभी ब्रिटेन में ही देखने को मिला है, जोकि बेहद संक्रामक माना जा रहा है, इससे युवाओं के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। इसलिए केंद्र सरकार चैकन्नी हो गई है, ब्रिटेन से आने आए हर शख्स पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, भारत सहित 40 से ज्यादा देशों ने तो इस नए रूप के आने के बाद ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर ही रोक लगा दी है। ब्रिटेन (Britain) ने भी इस नए रूप के बाद कई जगहों पर लॉकडाउन लगा दिया है।
यह भी पढ़ें:- ब्रिटेन में #Corona की नई किस्म से दहशतः नीदरलैंड ने आने वाली फ्लाइटों पर लगाई रोक

यूरोपीय सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, ये वायरस सबसे ज्यादा युवाओं को प्रभावित कर रहा है। ये अलग बात है कि अभी तक भारत में कोरोना के इस नए वायरस के रूप का पता नहीं चला है, लेकिन इसे सुपर स्प्रेडर (Super spreader) कहा जा रहा है। इससे मत्यु, अस्पताल में भर्ती होने या गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा नहीं बढ़ता है, इसमें चिंता की बात ये है कि ये तेजी से लोगों में संक्रमण फैलाता है। रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि ब्रिटेन के एक लैब में टेस्ट के दौरान कोरोना वायरस के इस खतरनाक स्ट्रेन (Dangerous strain) का पता चला है। टेस्ट के दौरान ही पता चला है कि ये वायरस पहले के कोविड-19 की तुलना में ज्यादा संक्रामक और सुपर स्प्रेडर है। ये वायरस 70 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलता है।

