-
Advertisement
निगम भंडारी होंगे #Himachal_Youth_Congress के अध्यक्ष, यदुपति ठाकुर कार्यवाहक
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ( @INCHimachal ) की कमान किन्नौर जिला से संबंध रखने वाले निगम भंडारी ( Nigam Bhandari)को सौंप दी गई है। हालांकि, भारी दबाव के बीच संतुलन बनाने के लिए यदुपति ठाकुर को भी कार्यवाहक अध्यक्ष( Acting president) बना दिया गया है। पिछले लंबे समय से अध्यक्ष पद को लेकर उठापटक का दौर चल रहा था,इसी के चलते हाईकमान इस पद पर किसी के नाम की घोषणा नहीं कर पा रहा था। लेकिन पार्टी ने बढते दबाव के चलते बीच का रास्ता निकालते हुए अध्यक्ष के साथ-साथ कार्यवाहक अध्यक्ष की भी तैनाती कर दी है। यानी हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस को अब अध्यक्ष के साथ-साथ कार्यवाहक अध्यक्ष भी मिल गया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ( @ShuklaRajiv) ने ट्वीट कर निगम भंडारी व यदुपति ठाकुर को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: First Hand: हिमाचल #Youth_Congress का President कौन, कारण ऐसा बना की लटक गया आज भी मामला
हिमांचल युवक कांग्रिस के अध्यक्ष बनने पर निगम भंडारी और कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर यदुपती ठाकुर को बहुत बधाई। @INCHimachal
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) December 2, 2020
निगम भंडारी अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं। उन्हें कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का समर्थक मासना जाता है ।जबकि यदुपति ठाकुर को वीरभद्र गुट से जोड़कर देखा जाता है। निगम भंडारी हाल ही में हुए युकां के चुनावों में 40,010 मत हासिल करने में सफल रहे थे। जबकि यदुपति ठाकुर को 37,732 मत और अमित पठानिया को 5,998 मत मिले थे। पार्टी संविधान के मुताबिक पहले तीन में से किसी एक को अध्यक्ष बनाया जाना था,लेकिन बीच में चुनावों को लेकर कई शिकायतें सामने आई,उसके चलते ही इस पद पर किसी के नाम की घोषणा नहीं हो पा रही थी। अब जाकर पार्टी ने निगम भंडारी को अध्यक्ष के तौर पर तैनाती दी है। लेकिन वीरभद्र गुट के दबाव के बीच यदुपति ठाकुर को भी कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया गया है। यदुपति ठाकुर मंडी जिला से संबंध रखते हैं।

