-
Advertisement
हिमाचल: दो बच्चियों सहित लापता मां का 24 दिन बाद भी नहीं सुराग, एसपी से मिले परिजन
Last Updated on October 28, 2022 by sintu kumar
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) शहर से बीते 4 अक्टूबर से दो बच्चियों सहित लापता मां (Missing Mother) का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार को परिजनों ने एसपी से मिलकर मां व बच्चियों को तलाश करने की गुहार लगाई है। गुमशुदा का नाम कांता देवी है और गोहर की रहने वाली है। कांता देवी 3 अक्टूबर की रात को बच्चियों सहित पति रामलाल के पास मंडी शहर में किराए के मकान में रहने आई। पति रामलाल मंडी शहर में अपनी दुकान चलाता है। 4 अक्टूबर की सुबह कांता देवी बच्चियों सहित गोहर (Gohar) घर के लिए निकल पड़ी। लेकिन शाम होने पर भी कांता देवी घर नहीं पहुंची। सब जगह तलाश करने पर जब कांता देवी व बच्चियों का सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने 5 अक्टूबर को सदर थाना में गुमशुदगी शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों की मानें तो कांता देवी के बैंक खाते में फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले पंकज गुप्ता के नाम से ट्रांजैक्शन हुई है। परिजनों ने पंकज गुप्ता पर शक जाहिर करते हुए कांता देवी को जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। वहीं इस बारे में जब पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लापता महिला (Missing Woman) की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा जल्द ही लापता महिला व बच्चियों को ढूंढ लिया जाएगा।