-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: इन मतदान केंद्रों में दोपहर तक नहीं पड़ा एक भी वोट, जाने कारण
भरमौर। हिमाचल में आज चार सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव (By election) के लिए मतदान चल रहा है। कई मतदान (Vote) केंद्रों में जहां लंबी लंबी लाइनें लगी हैं। वहीं जिला चंबा के भरमौर (Bharmaur) के पांच पोलिंग बूथों में दोपहर तक एक भी वोट नहीं पड़ा हैं। यहां के मतदाताओं ने मतदान में कोई भी रूचि नहीं दिखाई है। इसका मुख्य कारण सुविधाओं का ना मिलना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भरमौर के एहल्मी, कलांस, जगत-दो, बलमूईं तथा कलाह आदि मतदान केंद्रों (Polling Stations) में पुलिस सहित पोलिंग पार्टियां तो समय पर पहुंच गईं और बूथ सजा दिए। लेकिन मतदान करने कोई नहीं आ रहा। ऐसे में सुरक्षा में तैनात पुलिस और मतदान करवाने आए अधिकारियों के पास इंतजार के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन, मंत्री मार्कंडेय और जिया लाल के खिलाफ शिकायत
मिली जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के कारण ग्रामीणों की ओर से चुनाव का विरोध किया जा रहा है। उक्त गांवों में सड़क सुविधा (Road Facility) की मांग के साथ ही मोबाइल नेटवर्क की सुविधा भी लोगों को नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों की ओर से पिछले कई वर्षों से सरकार से इन सुविधाओं की मांग की जा रही है। लेकिन, इसके बावजूद अभी तक गांवों में उक्त सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई गई हैं। यही कारण है कि ग्रामीणों ने इस बार चुनाव का बहिष्कार (election boycott) करने का निर्णय लिया है। वहीं एडीएम भरमौर संजय धीमान का कहना है कि मामला ध्यान में आते ही इस संबंध में जानकारी जुटाई है। एडीएम ने पंचायत प्रधानों से इस संबंध में बात कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

