-
Advertisement
Big Breaking : हड़ताली जिला परिषद कर्मचारियों पर नो वर्क नो पे नियम लागू
Last Updated on October 10, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल में हड़ताल (Strike) पर बैठे जिला परिषद कर्मचारियों (Zilla Parishad Employees) पर नो वर्क नो पे नियम (No Work No Pay Rule) लागू कर दिया गया है। ये कर्मचारी पिछले माह यानी 30 सितंबर से हड़ताल पर थे। दो बार सरकार से इन कर्मचारियों की बातचीत हुई थी लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई थी। इसके अलावा पंचायती राज मंत्री ने भी इन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए थे।
4 अक्टूबर को दिए थे ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश
4 अक्टूबर को जिप कर्मियों को 10 बजे अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कर्मचारियों ने इन आदेशों को नजरअंदाज कर अपनी हड़ताल को जारी रखा। लिहाजा आज नो वर्क नो पे नियम लागू कर दिया। ऐसे में जब तक यह कर्मी हड़ताल पर रहेंगे, इन्हें वेतन नहीं मिलेगा। सरकार ने संबंधित जिलों के एडीएम ( ADM) के माध्यम से हड़ताली कर्मियों को काम पर लौटने को लेकर नोटिस जारी किए थे बावजूद इसके कर्मी काम पर नहीं लौटे। इसके बाद सरकार ने सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
4,700 कर्मी हड़ताल पर है
जिला परिषद कैडर के कर्मचारी पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को लेकर प्रदेश के 88 विकास खंडों में सेवाएं दे रहे करीब 4,700 कर्मी हड़ताल पर है। उनके हड़ताल पर हड़ताल पर जाने से पंचायत स्तर पर विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही इन कर्मियों को पंचायत प्रधानों का भी समर्थन था।