-
Advertisement
अब बाहरी राज्यों से फंसे लोगों को लाने नहीं जाएगी HRTC की बस
शिमला। कोरोना मुक्त प्रदेश की ओर बढ़ रहे हिमाचल में नए केस आने से सरकार को बड़ा झटका लगा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए हिमाचल सरकार (Himachal Government) ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत बाहरी राज्यों से फंसे लोगों को लाने के लिए अब एचआरटीसी की बसें (HRTC bus) नहीं जाएंगी। इन पर फ़िलहाल रोक लगा दी गई है। अब जब तक प्रदेश में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को हिमाचल लाने के लिए के लिए बसें नहीं जाएंगी।
कोटा और चंडीगढ़ से लोगों को हिमाचल लाने के लिए एचआरटीसी की दर्जनों बसें भेजीं गई थीं जिनमें हजारों लोगों को घर पहुंचाया गया। इससे पहले सरकार ने बाहरी राज्यों से लोगों को लाने के नए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए थे। इसमें बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को बस में पिछले दरवाजे से ही चढ़ने और उतरने का प्लान बनाया। बस का अगला दरवाजा लॉक रखने, बसों में सीट क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत लोग ही बिठाने के निर्देश दिए। परिचालक को बस की पहली सीट पर बैठने और चालक की सीट को पीछे और आगे वाले दरवाजे से रस्सियां लगाने को कहा ताकि चालक के आसपास की सीटों पर कोई व्यक्ति ना बैठे, लेकिन अब कोरोना मामले बढ़ने पर सरकार ने बसें भेजने पर हिलहाल रोक लगाई है।
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जब तक प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक पड़ोसी राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए परिवहन निगम की बसें नहीं भेजी जाएंगी।

