-
Advertisement
अब दो नहीं तीन साल के लिए वैध होगा खेलकूद प्रमाण पत्र
मंडी। खिलाड़ियों के लिए एक बढ़िया खबर है। वर्ष 2020-21 की सेना की खुली भर्ती में खेलकूद प्रमाण पत्र (Sports certificate) की वैधता अब दो साल से बढ़ाकर तीन साल के लिए कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल एम राजाराजन ने यह जानकारी दी है। कर्नल एम राजाराजन ने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने पहली मार्च से 12 मार्च, 2021 तक सीएच सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्व विद्यालय, पालमपुर के मैदान में आयोजित भर्ती में भाग लेकर भर्ती परीक्षा पास की है,
यह भी पढ़ें: HPSSC: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 को लेकर बड़ी अपडेट
उन सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि जिनके पास 01 मार्च, 2018 से 12 मार्च, 2021 के मध्य तक का खेलकूद प्रमाण पत्र है, वे सभी उम्मीदवार खेल प्रमाण पत्र में अधिकृत खेल महासंघ और यूथ सर्विसेज एवं र्स्पोटस शिमला द्वारा प्रति हस्ताक्षरित करवा करके भर्ती कार्यालय मंडी में 15 अप्रैल, 2021 तक जमा करवा सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

