-
Advertisement
Objectionable Pictures | Himachal Women | J&K Youths-FIR |
हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के तहत पुलिस थाना तीसा में साइबर अपराध और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर जम्मू-कश्मीर के 2 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि मोहर सिंह और नरेश कुमार निवासी डोडा जम्मू-कश्मीर ने उसकी पत्नी की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया है। आरोपियों ने उसकी पत्नी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी हैं। पीड़ित पति का आरोप है कि आरोपी अब उसे और उसकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार आरोपी अब महिला की अन्य आपत्तिजनक तस्वीरों को भी सार्वजनिक करने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की लगातार धमकियां दे रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद तीसा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। एसपी विजय सकलानी के मुताबिक मामले में जांच जारी है।
