-
Advertisement
घर की छत पर 6 फीट का अजगर, Police के जांबाज सिपाही ने कैसे पकड़ा, देखें #Video
मुंबई। जिस वक्त मुंबई (Mumbai) नए साल के जश्न (New Year Celebration) में डूबी हुई थी, उसी वक्त धारावी इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। ये हड़कंप अगर को देखने के बाद मचा। धारावी इलाके के एक घर की छत पर रात को लोगों ने अजगर देख लिया, फिर क्या था पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा होने लगी। छह फीट का ये अजगर धारावी (Dharavi) पुलिस स्टेशन के हद में वाई जंक्शन के नजदीक एक घर की छत पर था।
यह भी पढ़ें: दर्द हो जाएगा छू मंतर अगर आप करवाएंगे Snake Massage, आधे घंटे के लगते हैं मात्र 440 रुपए
https://twitter.com/MumbaiPolice/status/1344957361748729857
अजगर (Python) की सूचना देने के लिए पुलिस को बुलाया गया। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल मुरलीधर जाधव (Police Constable Muralidhar Jadhav) ने बहादुरी दिखाते हुए अजगर को पकड़कर सुरक्षित घर से बाहर निकाला। इस दौरान मुंबई पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगे। कोई भी वीडियो में देख सकता है कि ये अजगर देखने में ही कितना खतरनाक लग रहा है। वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर देखते हुए पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

