-
Advertisement
नादौन आ रहे थे 9 लोग, कार के खाई में गिरने से 4 वर्षीय बच्चे की गई जान; 8 घायल
ऊना। हिमाचल में सड़क हादसे( Road accident) कम होने का नाम नहीं ले रहे है। पुलिस थाना अंब (Police Station Amb) के तरह ज्वार के पास एक कार लगभग 80 फीट खाई में गिर गई। हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे सहित कुल 8 लोग घायल (Injured) हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अंशुमन पुत्र अनिल कुमार निवासी कोलर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: सड़क किनारे पहाड़ों की सेल्फी ले रहा था दंपति, टिप्पर की टक्कर ने पहुंचाए पीजीआई
जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के पांवटा साहिब (कोलर) के रहने वाले 9 लोग कार में सवार नादौन की ओर जा रहे थे। रविवार दोपहर को अचानक इनकी कार (Car) अनियंत्रित होकर ज्वार के नजदीक खाई में लुढ़क गई। घायलों की पहचान अनिल कुमार (30) पुत्र जसमेर सिंह, वीना देवी (42) पत्नी प्रेम सिंह, नमन कुमार (6) पुत्र नरेश कुमार, कृष 12 पुत्र भूपिंदर सिंह, जसप्रीत कुमारी (43) पत्नी नरेश कुमार, मुकुल (13) पुत्र प्रेम सिंह, मेघना (16) पुत्री प्रेम सिंह, प्रेम सिंह (49) पुत्र बलवंत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Regional Hospital Una) रेफर कर दिया है। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

