-
Advertisement
बड़ी खबरः Tanda अस्पताल में एक Doctor कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मामले हो गए 25
धर्मशाला। कोरोना को लेकर हिमाचल (Himachal) के लिए के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा(Tanda) में एक 28 वर्षीय डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है। टांडा में सैंपल जांच के दौरान डॉक्टर पॉजिटिव आया है। डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। बता दें कि आज ही कांगड़ा जिला के पंचरूखी में एक पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कांगड़ा जिला के लिए यह खबर सही संकेत नहीं है। इस मामले के साथ कांगड़ा (Kangra) में एक्टिव केस 10 हो गए हैं। हिमाचल में एक्टिव केस (Active Case) 25 हो गए हैं। कुल आंकड़ा 66 हो गया है। आज एक दिन में ही 7 मामले कोरोना पॉजिटिव के आए हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः पंचकूला से स्कूटी पर आया Kangra के जमानाबाद का युवक भी Positive

