-
Advertisement
Chandigarh-Manali नेशनल हाई-वे पर हादसा, स्कूटी चालक की गई जान
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे (Chandigarh-Manali National Highway) पर हादसों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। अब चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे पर सदर पुलिस थाना बिलासपुर (Police Station Bilaspur) के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। स्कूटी चालक की पहचान 55 वर्षीय प्रेम लाल पुत्र मुंशी राम निवासी चनालग के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना में एक व्यक्ति ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि थाना के पास नेशनल हाइवे पर एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: Himachal के मंडी जिला में कार खाई में गिरी, एक की गई जान
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि स्कूटी चालक को घायल पड़ा है। पुलिस ने अपनी गाड़ी के माध्यम से घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मृतक व्यक्ति के सिर के पीछे गहरी चोट आई है। जिस कारण उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक अस्पताल (Hospital) पहुंचने से पहले उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। साथ ही इसके बारे में सूचना मिलते ही स्कूटी चालक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया गया है कि यह दुर्घटना कैसे हुई। पुलिस (Police) इसकी जांच में जुट गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

