-
Advertisement
Corona Breaking: कांगड़ा में चार पॉजिटिव मामले, 6 मरीज हुए ठीक
Last Updated on June 14, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, छह मरीज ठीक हुए हैं। 2 जून को गुरुग्राम से लौटी 25 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। युवती बनूरी की रहने वाली है। कोरोना संक्रमित युवती को कोविड (Covid) केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। बढ़लठोर का 62 वर्षीय पुरुष और उसकी पत्नी संक्रमित पाई गई है। यह 6 जून को दिल्ली से लौटे हैं। यह दोनों धर्मशाला अस्पताल में हैं। वहीं, पासू की 27 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। महिला 6 जून को दिल्ली से लौटी है। इसे डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है।
वहीं, कांगड़ा जिला में आज 6 मरीज ठीक हुए हैं। इसमें सगूर का 17 वर्षीय युवक, बैजनाथ का 35 वर्षीय युवक, मंधोल बैजनाथ की 49 वर्षीय महिला ठीक हुई है। साथ ही तलसूंह बैजनाथ (Baijnath) का 27 वर्षीय युवक, नूरपुर का 47 वर्षीय व्यक्ति और उसका 9 साल का बेटा भी कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इन्हें कोविड सेंटर बैजनाथ से घर भेजा रहा है। वह अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। तीन मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
यह भी पढ़ें: Bilaspur में दिल्ली से लौटे एक ही परिवार के पांच लोग Corona पॉजिटिव
कांगड़ा जिला में अब कुल मामले 142 हो गए हैं। अभी 61 एक्टिव मामले हैं। अब तक 80 लोग ठीक हो चुके हैं। एक की मृत्यु हुई है। वहीं, हिमाचल में कुल मामले 518 हो गए हैं। एक्टिव केस 185 रह गए हैं। अब तक 319 लोग ठीक हुए हैं। इन 319 में चार लोग वह भी हैं जो हिमाचल के बाहर इलाज करवाकर ठीक हुए हैं। यह चारों सोलन के खाते से हैं।