-
Advertisement
JIO टावर लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी वेस्ट बंगाल से धरा
कुल्लू/ शिमला। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) जिला में पुलिस ने जियो टॉवर (Jio Tower) लगाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) करने वाले शातिर को बंगाल से गिरफ्तार किया है। शातिर ने भुंतर क्षेत्र के एक व्यक्ति से उसकी जमीन पर जिओ का टावर लगाने के नाम पर पांच लाख की ठगी की है। यह ठगी जमीन पर टावर लगाने के बीस लाख रुपए देने व साथ में व्यक्ति के बेटे को नौकरी (Job) देने के नाम पर हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 अगस्त, 2019 को एक 56 वर्षीय दियार, भुंतर निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि इन्हें 4 जून, 2019 को एक फोन आया जिसने खुद को जियो 4जी में कर्मी बताया और जियो टावर लगाने के लिए बात की और कहा कि दियार गांव में हमारी कंपनी को जियो टावर लगाने के लिए 10 BY 10 फीट की जगह चाहिए। कंपनी इन्हें बीस लाख रुपए देगी और इनके छोटे बेटे को गांव दियार में ही जियो 4जी कंपनी नौकरी देगी। जिसके लिए कंपनी ने इन्हें पहले उन्नीस हज़ार पांच सौ रुपए उनके खाते में डालने के लिए कहा। जो इन्होंने पैसे जमा किए।
यह भी पढ़ें: #Honey_Trap मामले में कुल्लू पुलिस ने गिरफ्तार किया एक और आरोपी

उसके बाद दोबारा 12 तारीख को एक लाख सत्रह हज़ार डालने के लिए कहा तथा इन्होंने फिर पैसे जमा करा दिए। 14 जून, 2019 को भी कंपनी से फिर फोन आया कि अब तीन लाख बावन हजार रुपये जमा करो तो इन्होंने फिर पैसे जमा करा दिए और अब फिर फोन पर जियो 4जो का कर्मी बार-बार दस लाख रूपए जमा करने को कह रहा है। 3 अगस्त को थाना भुंतर में शिकायत दी जिस पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच एसआईटी द्वारा वेस्ट बंगाल में की गई। जिसमें धोखाधड़ी करने वाले गैंग का सरगना आरोपी कमल कृष्णा मंडल पुत्र नागेंद्र नाथ मंडल अरुणाचल रोड सोनार पुर वेस्ट बंगाल 51 वर्ष को सोनारपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर कुल्लू लाया जा रहा है। आरोपी ने पीड़ित का पैसा एक फेक बैंक अकाउंट, जिसमें अन्य पीड़ितों के भी पैसे थे, में जमा करवाकर अपने दूसरे अकाउंट में 9 लाख की आरटीजीएस कर दी। आरोपी से 2 बैंक चेक बुक, 2 सिम कार्ड, मोबाइल इत्यादि रिकवर किए गए हैं।
शिमला में कंपनी में इनाम निकलने का झांसा देकर युवती से ठगी

ऑनलाइन उत्पाद (Online Product) बेचने वाली एक जानी मानी कंपनी में इनाम निकलने का झांसा देकर एक युवती से हजारों की ठगी (Fraud) की गई है। पीड़िता बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले चक्कर कस्बे की रहने वाली है। बालूगंज पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत (Complaint) में युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने एक ऑनलाइन कंपनी में खरीददारी की। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना परिचय आनलाइन कंपनी के कर्मचारी के रूप में दिया। फोन करने वाले ने उनसे कहा कि ऑनलाइन सामान मंगवाने पर उसे कंपनी से एक ईनाम निकला है। इसके लिए पहले 5500 रुपए जमा करवाने होंगे। महिला ने बताए गए खाते में पैसे जमा करवा दिए, लेकिन ईनाम नहीं मिला। इसके बाद उसको ना तो कॉल आई और ना ही उस नंबर पर संर्पक हो सका। वहीं, पुलिस का कहना है कि फोन नंबर के आधार पर पता करने का प्रयास किया जा रहा है और बैंक से भी संपर्क कर खाता धारक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

