-
Advertisement
Kangra: देवर ने भाभी पर कर दिया दराट से हमला, गंभीर घायल Tanda रेफर-आरोपी Arrest
शाहपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा (Kangra) के त्रिलोकपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही भाभी पर दराट से हमला (Attack) कर दिया। इस हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। महिला की बाईं बाजू और सिर पर चोटें आई हैं। महिला को उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा (Tanda) रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Amb में प्रवासी युवती की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर- 5 पर FIR
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी कोटला (Kotla) के तहत त्रिलोकपुर गांव में सोमवार देर रात सौरभ राज ने अपनी भाभी ज्योति पर दराट से हमला कर दिया, जिससे ज्योति देवी की बाईं बाजू और सिर पर गंभीर चोट आई हैं। सौरभ राज के पिता सुभाष चंद ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। घायल महिला ज्योति देवी को शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस चौकी प्रभारी कोटला ने बताया मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

