-
Advertisement
Una: झील किनारे मिला नेरी के व्यक्ति का शव, जहर निगलकर आत्महत्या का अंदेशा
ऊना। बंगाणा उपमंडल के बुढवार स्थित गोविंद सागर झील के किनारे एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई है। व्यक्ति की पहचान बुधान नेरी निवासी 47 वर्षीय राम प्रकाश के रूप में की गई है। व्यक्ति का शव पूरी तरह नीला पड़ चुका है, जिससे उसके जहर निगलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बताया जा रहा है कि राम प्रकाश मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है, जबकि घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा जिला में पहली जून से खुलेंगी नाई की दुकानें, सैलून और Beauty Parlour- यह रहेंगी शर्तें
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को बुढवार निवासी लोगों ने झील के किनारे से कुछ ही दूरी पर स्थित खुले खेतों में एक व्यक्ति को करवट लेकर लेटे हुए पाया। काफी देर तक व्यक्ति में कोई हरकत ना होने पर उन्होंने पंचायत और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो वह मर चुका था। जेब में पड़े मोबाइल और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान नेरी निवासी राम प्रकाश के रूप में की गई। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। एसएचओ बंगाणा मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

