- Advertisement -
राजगढ़। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में दिल्ली (Delhi) के एक व्यक्ति ने फंदा (Suicide) लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मामला राजगढ़ उपमंडल के पझौता इलाके के धामला गांव में पेश आया है। मृतक की पहचान दिल्ली के करोल बाग के रहने वाले धर्म सिंह (48) के तौर पर हुई है, जो पिछले कई सालों से धामला में किराये के मकान में रह रहा था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर अगामी जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बीते तीन-चार दिन से व्यक्ति आसपास कहीं नजर नहीं आ रहा था। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, उसके कमरे से काफी बदबू भी आ रही थी। लिहाजा, पुलिस ने मौके पर उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि व्यक्ति फंदे से लटका था। बताया जा रहा है कि मृतक ने इसी क्षेत्र की एक महिला से विवाह किया था, जिसकी कुछ समय पहले ही मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह अकेला ही रहता था। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को सुरक्षित रखा गया है।
- Advertisement -