-
Advertisement
Himachal के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं के #OnlineExam आज से शुरू
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की फर्स्ट टर्म की ऑनलाइन परीक्षाएं (#OnlineExam) सोमवार यानी आज से शुरू हो रही हैं। 17 सितंबर तक चलने वाली परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को व्हाट्सएप से पासवर्ड के जरिए लॉक प्रश्नपत्र भेजा जाएगा। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देशों में बताया गया कि प्रश्नपत्रों को हर घर पाठशाला वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए निर्देश जारी करते हुए निदेशक ने बताया कि आंसरशीट (Answer sheet) के हर पन्ने पर विद्यार्थी को अपना नाम, रोल नंबर अैर पेज नंबर लिखना होगा। 50 अंकों की परीक्षा को दो घंटे में पूरा करना होगा। परीक्षा शुरू और खत्म करने की व्हाट्सएप से जानकारी देनी होगी। फर्स्ट टर्म की परीक्षा में 28 अगस्त तक पढ़ाए सिलेबस से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा पूरी करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से आंसरशीट शिक्षक को वापस भेजनी होगी। 26 सितंबर तक परीक्षा परिणाम जारी होगा। व्हाट्सएप ग्रुपों से नहीं जुड़ सके विद्यार्थियों को शिक्षक घर-घर जाकर प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाएंगे।
ये भी पढ़ें – ये है Himachal का पहला Online exam forum,यहां मिलेंगे पढ़ाई से जुड़े सवालों के जवाब
गौर हो कि कोरोना संकट के चलते प्रदेश में मार्च महीने से स्कूल बंद हैं। पहली बार सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई गई है। इसी कड़ी में अब विभाग ने ऑनलाइन ही फर्स्ट टर्म (First term) की परीक्षाएं लेने का फैसला लिया है।

ये रही नौवीं और दसवीं कक्षा की डेटशीट
सात सितंबर अंग्रेजी
आठ सितंबर विज्ञान
नौ सितंबर एसएसटी
दस सितंबर संस्कृत
11 सितंबर गणित
12 सितंबर हिंदी
13 सितंबर कंप्यूटर
ये रही 11वीं और 12वीं की डेटशीट
सात सितंबर : इतिहास, फिजिक्स, अकाउंटेंसी
आठ सितंबर : अंग्रेजी, अंग्रेजी, अंग्रेजी
नौ : सितंबर गणित गणित
दस : सितंबर राजनीति शास्त्र
11 सितंबर : भूगोल, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी
12 सितंबर : कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस
13 सितंबर : हिंदी, केमिस्ट्री
14 सितंबर : अर्थशास्त्र
15 से 17 सितंबर : ऐसे विषय जो हर घर पाठशाला वेबसाइट के माध्यम से नहीं शिक्षक ने स्वयं पढ़ाए हैं।

