-
Advertisement
इन पांच देशों में आसानी से बस सकते हैं भारतीय, यहां जानें प्रोसेस
आजकल की युवा पीढ़ी पढ़ाई और नौकरी (Job) आदि के लिए विदेशों का रुख कर रही है। ऐसे में विदेश घूमने और वहां जाकर बसने का ख्वाब देखने वाले लोगों की कमी नहीं है। अगर आप भी विदेश (Foreign) घूमना चाहते हैं या फिर वहां बसने का सपना देख रहे हैं तो इस सपने को आप आसानी से पूरा कर सकते हैं। विदेश जाने के लिए आपको कई दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। पासपोर्ट (Passport) से लेकर वीजा तक के बिना विदेश जाना नामुमकिन होता है। हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जो भारतीयों को अपने देश में भी बसने का मौका दे रहे हैं। इसके लिए आपको किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको भारतीय पासपोर्ट की सहायता से इन देशों में न केवल आपको एंट्री (Entry) मिलेगी, बल्कि आप लंबे समय तक रह भी सकते हैं। चलिए जानते हैं दुनिया के उन 5 देशों के बारे में जो भारतीय पासपोर्ट के साथ देश में बसने का मौका दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:जमीनी हुनर के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म, अब ऐसे मिलेगा इनोवेशन को बढ़ावा
बेल्जियम
बेल्जियम (Belgium) में आप आसानी से अपना घर बसा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दो हफ्तों तक काम करना होगा। इसके बाद आप स्थाई निवास परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रोसेस में आपको कुछ पैसों का भुगतान भी करना पड़ेगा। यहां घूमने के लिए भी कई अच्छी जगहें हैं। बता दें कि बेल्जियम यूरोपीय संघ यानी ईयू लीग का हिस्सा है।
ऑस्ट्रिया
विदेश में रहने के अपने सपने को आप ऑस्ट्रिया (Austria) में पूरा कर सकते हैं। इस देश में रहने के लिए आपको तय कीमत का भुगतान करना पड़ेगा। भुगतान के बाद आपको भारतीय पासपोर्ट के साथ डी वीजा (D Visa) श्रेणी की मदद से यहां 6 महीने के लिए रहने को मिल जाएगा। 6 महीने रहने के बाद आप ऑस्ट्रिया के स्थायी निवास परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बेलीज
लैटिन अमेरिका (Latin America) में मेक्सिको और ग्वाटेमाला के बीच बेलीज (Belize) देश है। इस खूबसूरत देश में रहने के लिए आपको कम रुपयों का भुगतान करना पड़ेगा। यहां रहना और बसना आपके लिए बहुत आसान रहेगा। 30 दिन के विजिटर वीजा पर आप बेलीज जाकर रह सकते हैं। 50 हफ्ते यानी लगभग 11 महीने आपको यहां रहना पड़ेगा। इसके लिए आपको हर महीने अपने विजिटर वीजा को रिन्यू कराना पड़ेगा। तय समय पूरा होने पर लगभग 75 हजार रुपयों की फीस और कुछ वेरिफिकेशन दस्तावेज देकर आप बेलीज की स्थाई नागरिकता को हासिल कर सकते हैं।
कोस्टा रिका
अमेरिका (America) देश कोस्टा रिका प्रशांत महासागर और कैरिबियन सागर के बीच स्थित एक छोटा सा राष्ट्र है। ये देश बहुत ही खूबसूरत और शांत है। यहां भारतीयों को रहने के लिए कम पैसों का भुगतान करना पड़ता है। यहां बसने के लिए आपको भारतीय पासपोर्ट और 1 लाख 86 हजार 498 रुपए की आवश्यकता पड़ेगी। यहां नौकरी मिलने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती। बस आपको अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
इक्वाडोर
अगर आप अकेले या फिर दोस्तों के साथ विदेश घूमना में बसना चाहते हैं तो इक्वाडोर (Ecuador) में आपको काफी कुछ मिल सकता है। ये देश पहाड़, समुद्र तटों से लेकर ज्वालामुखियों तक के लिए जाना जाता है। अगर आपको इक्वाडोर में बसना है तो आपकी इनकम कम से कम 60 हजार रुपए के करीब होनी चाहिए। वहां के प्रशासन को आपको अपनी कमाई का सबूत देना होगा और उसके बाद आपको आसानी से स्थाई निवासी परमिट मिल जाएगा।