-
Advertisement

हिमाचल में सुक्खू की सरकार बनते ही अब इनकी गई नौकरी, आदेश जारी
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार (Congress Govt) बनते ही अब तक कई लोगों के पद छिन गए हैं। या यूं कहें कि कई लोगों की नौकरी (Jobs) चली गई है। इसी कड़ी में अब हिमाचल प्रदेश की सभी अर्बन लोकल बॉडी (Urban Local Bodies) में मनोनीत पार्षदों (Nominated Councilors) को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन पार्षदों को उनके पदों से हटा दिया गया है। इसे लेकर सचिव शहरी विकास विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के अनुसार पूर्व बीजेपी सरकार द्वारा मनोनीत किए गए पार्षद बाहर कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:एसीसी और अंबुजा को सुक्खू सरकार का झटका, अल्ट्राटेक कंपनी को दिया सीमेंट का ऑर्डर
बता दें कि हिमाचल में सत्ता संभालते ही सीएम सुखविंदर सुक्खू (CM Sukhwinder Sukhu) ने पूर्व सरकार द्वारा की गई सभी नियुक्तियों को तुरंत प्रभाव से रद्द (Appointments Canceled ) करने का फैसला लिया था। जिसके बाद से अब तक कई अधिकारियों को उनके पदों से हटाया जा चुका है। सुक्खू के आदेशों के बाद अर्बन लोकल बॉडी में मनोनीत पार्षदों को हटाने के लिए शहरी विकास विभाग (Urban Development Department) ने इसे लेकर अलग से आदेश जारी किए हैं। अब सभी यूएलबी अपने स्तर पर पार्षद मनोनीत करने के लिए फाइल मूव करेंगे। नगर निकाय से शेष बचे समय के लिए सरकार अपने चहेतों को तैनाती देगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में शिमला सहित 5 नगर निगम हैं। शिमला (Shimla) में अभी चुनाव होने हैं, जबकि धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन में बीते साल ही एमसी के चुनाव (MC Election) हुए हैं। लिहाजा इनमें करीब साढ़े 3 साल के लिए कांग्रेस सरकार अपने कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षदों की जिम्मेदारी सौंपेगी। ठीक इसी तरह प्रदेश की 24 से ज्यादा नगर परिषद में भी मनोनीत पार्षद को बाहर करके कांग्रेस सरकार अपने लोगों को तैनात करेगी।