-
Advertisement
यहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, सीक्रेट गांव के नाम से है मशहूर
Last Updated on September 13, 2022 by sintu kumar
दुनियाभर में कई सारी जगह हैं और हर एक जगह का रहन-सहन भी अलग-अलग होता है। अक्सर हम अनोखी परंपराओं के बारे में सुनते हैं, जो कि हमें दंग कर देती हैं। आज हम आपको एक ऐसे गांव (Village) के बारे में बताएंगे, जहां लोग बिना कपड़ों के रहते हैं। हैरानी की बात ये है कि ये लोग 90 साल से इस अनोखी परंपरा को पालन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-भारत के इस गांव में हर कुत्ता है करोड़पति, वजह जानकर होंगे दंग
हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन (Britain) के हर्टफोर्डशायर में स्थित स्पीलप्लाट्ज गांव की। स्पीलप्लाट्ज शब्द का मतलब खेल का मैदान होता है। इस गांव को सीक्रेट गांव की तरह भी माना जाता है। इस गांव में लोग कई साल से बिना कपड़ों के रह रहे हैं। यहां बूढ़ों से लेकर बच्चों तक सभी बिना कपड़ों के रहते हैं।
बताया जाता है कि साल 1929 में इस समुदाय की स्थापना चार्ल्स मैकास्की ने की थी। उनका मानना था कि प्रकृति और शहर में रहने वाले लोगों के बीच कोई अंतर नहीं होता हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बाकी समुदाय के लोगों को भी कपड़े नहीं पहनने पर जोर दिया। वहीं, यहां के लोगों का मानना है कि भगवान ने लोगों को बिना कपड़ों के भेजा है तो ऐसे में दिखावटी कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। जानकारी के अनुसार, इस गांव के लोगों के पास कई तरह की सुविधाएं हैं। यहां के लोगों के पास बड़े-बड़े मकान, स्वीमिंग पूल, बार, लग्जरी गाड़ियां आदि कई बेहतरीन सुविधाएं हैं। इस गांव में दो बेडरूम वाले बंगले की कीमत 79 लाख से भी ज्यादा है।