-
Advertisement
Bilaspur: नाले में मिला शव, बंधे थे हाथ और सिर पर चोट के निशान- हत्या का केस
बिलासपुर। हिमाचल (Himachal) के जिला बिलासपुर (Bilaspur) के बरमाणा थाना के अंतर्गत दली के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव (Dead Body) बरामद हुआ है। व्यक्ति के हाथ बंधे हुए थे और सिर पर हमले के निशान थे। पुलिस (Police) ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मंडी से फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम (Forensic Expert Team) भी बुलाई गई है। बता दें कि आज कंदरौर-घागस मार्ग पर दली के पास सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर बरमाणा थाना की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किए। वहीं, एसपी दिवाकर शर्मा और एएसपी अमित शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Himachal: चलती स्कूल बस से गिरा परिचालक, मौके पर गई जान
पुलिस सूत्रों के अनुसार व्यक्ति के सिर पर हमले के गहरे निशान पड़े हुए थे। साथ ही व्यक्ति के हाथ भी बंधे हुए थे। जेब में भी कुछ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मंडी से फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाया जा सके। हालांकि अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एएसपी अमित शर्मा (ASP Amit Sharma) ने बताया कि बरमाणा थाना में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

