-
Advertisement
एक माह से था लापता, आज जंगल में पेड़ से लटकी मिली छोटू की लाश
ऊना जिला के तहत पुलिस थाना हरोली के गांव बढेड़ा में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक व्यक्ति की पहचान मदन लाल उर्फ छोटू निवासी बढेड़ा के रूप में हुई है। मदन लाल करीब एक माह से लापता था, जिसकी शिकायत पुरिजनों ने पुलिस को भी दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पता किया जा रहा है कि मदन लाल ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने मौत के घाट उतारा है।
यह भी पढ़े:जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसाः खाई में गिरा क्रूज वाहन 7 की मौत ,एक घायल
लकड़ियां काटने गए लोगों ने देखी पेड़ से लटकी लाश
जानकारी के मुताबिक मदन लाल निवासी बढेड़ा बीती 24 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन मदन लाल का कोई पता नहीं चल पाया। ऐसे में परिजनों ने पुलिस को भी शिकायत दी है। बुधवार सुबह बढेड़ा के ग्रामीण जंगल में लकड़ियां काटने गए, तो उन्होंने पेड़ पर लटकता मदनलाल का शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान सहित परिजनों को दी। प्रधान की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों के बायन दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मदनलाल मानसिक रूप से कमजोर था व आंशिक रूप से पैरालाइज का मरीज भी था। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मदन लाल की हत्या हुई या आत्महत्या की है। सभी पहलुओं को लेकर पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़े:टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कुल्लू में सड़क हादसे में मौत, मंगेतर घायल
जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत
थाना मैहतपुर के बडैहर गांव में 28 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रमन कुमार पुत्र रामपाल निवासी बडैहर के रुप में हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रमन कुमार निवासी बडैहर ने मंगलवार रात्रि को घर में अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। रमन कुमार की तबीयत बिगड़ती देख परिजन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। एसपी ऊना अर्जित सेन ने कहा कि युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरु कर मामले की जांच करनी शुरु कर दी हैं।
