-
Advertisement
इस बार सेब सीजन के लिए क्या है शिमला पुलिस का प्लान, यहां पढ़े
शिमला। ऊपरी शिमला में सेब सीजन ( Apple season)शुरू होने वाला है। सेब सीजन को देखते हुए शिमला पुलिस ने यातायात व्यवस्था( Traffic system) को लेकर तैयारियां की है। इसे लेकर एसपी शिमला मोहित चावला( SP Shimla Mohit Chawla) ने कहा कि इस बार फसल काफी अच्छी है शिमला जिला में 2 करोड़ पेटी का अनुमान लगाया गया है। सेब सीजन के चलते ट्रैफिक की समस्या हो जाती है। इसलिए शिमला पुलिस ने 11 नाके, 5 कंट्रोल रूम स्थापित किये हैं। फागू में मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पर पर गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन की जाती है। एसपी ने कहा कि सेब बागवानों के साथ होने वाली धोखाधड़ी से निपटने के लिए एसआईटी के अलावा इस बार सेब बागवानों की सुविधा के लिए एक नंबर 88947-28012 भी जारी किया गया है ,जिसमें बागवान,ट्रेडर्स और आम लोग अपनी समस्या को पुलिस के साथ सांझा कर सकते हैं।
सेब के ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक रोड मैप भी तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें:बारिश से शाहपुर के इस गांव के भी दस मकान हुए हैं क्षतिग्रस्त, सुध लेने नहीं पहुंचा कोई-देखें तस्वीरें

एसपी ने कहा कि शिमला शहर में कोई ट्रक( Truck) प्रवेश नहीं करेगा। सभी ट्रकों को शोघी मेहली बाईपास से भेजा जाएगा। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल की पालना करवाना भी पुलिस का काम रहेगा। इस बार सेब के 40 हजार ट्रक प्रदेश से बाहर जाने का अनुमान है, जिसके मद्देनजर शिमला पुलिस ने 200 ट्रैफिक जवानों के अलावा 25 से लेकर 75 अतिरिक्त जवान 15 अक्टूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे। रफ्तार ट्रैफिक टीम को कुफरी तक भेजा जाएगा और ड्रोन से भी ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी जायेगी। शिमला में पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है और वीक एंड में शोघी बैरियर से 30 हजार गाड़ियां क्रॉस हुई है और शिमला में 95 फ़ीसदी ऑक्यूपेंसी थी। लगभग 35 हजार लोग शिमला पहुंचे हैं। कोविड के नियमों का उल्लंघन हुआ है, जिसके चालान भी काटे गए हैं और 15 दिन में 3 एफआईआर भी दर्ज हुई है। एसपी ने पर्यटकों से अपील की है कि वे शिमला में आकर कोविड प्रोटोकॉल की उलंघना न करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

