-
Advertisement
हिमाचल में शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पेटियों पर लिखा है सेल इन चंडीगढ़
ऊना। हिमाचल के जिला ऊना में अवैध शराब (illegal Liquor) का काला कारोबार पांव पसारता जा रहा है। इसी कड़ी में आज ऊना (Una) पुलिस ने मैहतपुर के साथ लगते भटोली गांव में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ऊना पुलिस (Una Police) को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब सीमा (Punjab Border) के साथ लगते गांव निचली भटोली में सड़क किनारे एक कैंटर ट्रक खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लोड की गई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद मैहतपुर पुलिस चौकी की एक टीम ने निचली भटोली में दबिश दी और वहां खड़े कैंटर ट्रक (Truck) की तलाशी लेने पर उसमें से अंग्रेजी शराब और बीयर की 212 पेटियां बरामद की है।
यह भी पढ़ें: कार में बेसुध पड़े थे दो युवक, पुलिस ने ली तलाशी तो मिला चिट्टा

पकड़ी गई शराब की सभी पेटियों पर सेल इन चंडीगढ़ (Sail in chandigarh) लिखा था जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि शराब माफिया अपनी जेब गर्म करने के लिए जहां अवैध शराब की जिला ऊना में बिक्री कर रहा है, वहीं प्रदेश के राजस्व को भी नुक्सान पहुंचा रहा है। पुलिस ने पंजाब के भावौर नंगल निवासी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम कैंटर चालक से पूछताछ में यह जानने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब कहां से लाई गई है और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। एएसपी ऊना (ASP Una) विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और इस अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


