-
Advertisement
अनंत -राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी में पहुंचे पीएम मोदी, गिफ्ट भी दिया
Anant Radhika Wedding: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Businessman Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ हुई। शादी के बाद अनंत-राधिका की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी हुई। इस समारोह में वर व वधु को आशीर्वाद देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे।

पीएम का स्वागत करने के लिए पूरा अंबानी परिवार (Ambani Family) पहुंचा। । पीएम मोदी ने अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट से मुलाकात कर उनको आशीर्वाद दिया। दोनों ने पैर छूकर पीएम मोदी से आशीर्वाद लिया। मोदी ने उन्हें गिफ्ट ( Gift)भी दिया। जिसमें एक थाल अंदर कुछ चीजें रखी हुईं थीं। जिसे अनंत अंबानी ने माथे से लगा लिया और इसके बाद राधिका से भी माथे से लगाने को कहा।
https://twitter.com/bhansaligautam1/status/1812153293818179719
पीएम मोदी समारोह में आए गणमान्य लोगों से मिलते हुए भजन सुनने के लिए बैठ गए। पीएम मोदी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज को पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया।
https://twitter.com/MrSinha_/status/1812170764457595228
पीएम मोदी ने शंकराचार्य सदानंद सरस्वती, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर नंद, शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज और दक्षिणपीठ (श्रृंगेरी पीठ) के शंकराचार्य को पैर छूकर प्रणाम किया।
https://twitter.com/bageshwardham/status/1812361798835675425
आशीर्वाद सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर और माधुरी दीक्षित समेत देश-विदेश की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।
https://twitter.com/AnupamPKher/status/1812180921342402818
नेशनल डेस्क
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
