-
Advertisement
चंबा-पठानकोट एनएच पर 737 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
चंबा (सुभाष महाजन)। चंबा-पठानकोट एनएच (Chamba Pathankot NH) पर ANTF कांगड़ा की फील्ड यूनिट ने 737 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहनू निवासी गांव मटालु पोस्ट ऑफिस जडेरा तहसील चंबा के तौर पर की गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS कानून की धारा 20 के तहत डलहौजी पुलिस थाना (Dalhousie PS) में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार ANTF फील्ड यूनिट कांगड़ा (Kangra) की टीम गोली जीरो प्वाइंट पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि ढाबे के पास एक व्यक्ति चरस की खेप लेकर खड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर साहनू को 737 ग्राम चरस की खेप सहित दबोच लिया। डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
यह भी पढ़े:बद्दी में पकड़ाई नकली मसाले बनाने वाली कंपनी, ब्रांडेड के नाम पर धोखाधड़ी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

