-
Advertisement
हिमाचल: हत्या कर सड़क किनारे फेंका था शव, पुलिस ने सुलझाया मामला
Last Updated on February 23, 2022 by admin
डमटाल। कांगड़ा जिला के डमटाल (Damtal) में संपर्क सड़क पर खून से लथपथ शव मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एक व्यक्ति ने बड़ी ही बेरहमी से हत्या (Murder) कर शव सड़क किनारे फेंका था। पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा डमटाल निवासी ही है। वहीं मृतक व्यक्ति कंचन उर्फ निक्का पुत्र पुरुषोत्तम निवासी नाजर चक्का जिला पठानकोट का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रविवार को डमटाल बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ संपर्क मार्ग किनारे लोगों ने खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव (Dead Body) देखा था। जिसकी सूचना थाना डमटाल को दी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र, थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया मौके पर पहुंचे। वहीं हत्या की घटना पेश आने पर डीआइजी सुमेधा द्विवेदी व एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: कुत्ते के मुंह में मिला हाथ महिला का नहीं पुरुष का था, पत्नी ने की शिनाख्त
उस समय पुलिस को मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी, क्योंकि उसके पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला था। बाद में जांच के दौरान पता चला कि मृतक डमटाल स्थित एक होटल मालिक का बेटा निक्का कुमार निवासी पठानकोट पंजाब है। मृतक व्यक्ति की पहचान होने के बाद जब पुलिस ने शक के आधार पर जांच शुरू की तो डमटाल के एक व्यक्ति द्वारा हत्या करने का अंदेशा होने के साथ साथ कुछ साक्ष्य भी मिले, क्योंकि दोनों शनिवार रात को साथ में थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान पुलिस का शक सही पाया निकला और आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। निक्का की बेरहमी के साथ ही हत्या की गई थीए उसके चेहरे व शरीर पर चोटों के कई निशान मिले थे। हत्या के बाद शव को संपर्क मार्ग के किनारे फैंका गया था। गिरफ्तार आरोपित को आज ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page