-
Advertisement
राजगढ़ में पकड़ी 1.231 किलोग्राम Charas, कच्ची शराब, Una में मिला चिट्टा, छह गिरफ्तार
नाहन/ऊना। प्रदेश में नशे का कारोबार लगातर बढ़ रहा है। सिरमौर (Sirmaur) जिला के राजगढ़ में पुलिस ने जहां एक किलो से अधिक चरस (Charas) बरामद की है। वहीं, पांवटा साहिब में कच्ची शराब पुलिस के हाथ लगी है। इसी तरह से जिला ऊना के हरोली में पुलिस ने जहां एक बाइक सवार से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की वहीं, हरोली में ही दों दुकानों में शराब बरामद करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी मामलों में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
राजगढ़ में 1.231 किलोग्राम चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार
उपमंडल में पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने नाके के दौरान एक कार से 1.231 किलोग्राम चरस पकड़ी। पुलिस टीम नेरीपुल-सोलन सड़क पर बगड़ पनोटी के समीप वाहनों की चैकिंग कर रही रही। इस दौरान एक वैन को रोका और तलाशी ली। इस दौरान उसमें भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में सवार देऊघाट, सोलन निवासी विष्णु पजौरी, सोलन के सपरून निवासी चिराग और सरी देवठी (चौपाल) निवासी सुरेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पांवटा साहिब में कच्ची शराब बरामद
स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई। गश्त पर तैनात पांवटा पुलिस को सूचना मिली थी कि मैनकाइंड के पास सुरजीत सिंह निवासी किशनपुरा अवैध शराब (Illegal Liquor) बेचने का धंधा करता है। इस पर पुलिस ने व्यक्ति के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से दो कैन बरामद किए। दोनों कैन में दस लीटर शराब मिली। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
हरोली में बाइक सवार से मिला चिट्टा

यह भी पढ़ें: Kullu: पुलिस ने 17 मामलों में पकड़ी 73 किलो चरस, 61 किलो अफीम डोडा, किया आग के हवाले
हरोली थाना के तहत सिंगा खड्ड में पुलिस ने गश्त के दौरान एक बाइक चालक युवक से चिट्टा (Chitta) बरामद किया है। पुलिस ने युवक की बाइक को भी कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक सिंगा खड्ड के समीप हरोली पुलिस ने गश्त के दौरान एक बाइक चालक को रूकने का इशारा किया। जांच पड़ताल के दौरान बाइक चालक विशाल कुमार निवासी बाथड़ी के पास से 2.01 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो दुकानों से मिली अवैध शराब
हरोली पुलिस ने क्षेत्र के गांव समनाल स्थित 2 दुकानों से अवैध शराब बरामद की है। शुक्रवार देर शाम हरोली पुलिस ने समनाल के दुकानदार हरनाम सिंह की दुकान पर दबिश देते हुए वहां से 6 बोतल देसी शराब की बरामद की, जोकि अवैध रूप से रखी हुई थी। वहीं, पुलिस टीम ने गांव के ही दुकानदार सतनाम सिंह की दुकान से भी अवैध रूप में रखी हुई 6 बोतल देसी शराब की बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

