-
Advertisement
कंडवाल बैरियर पर पुलिस ने पकड़ी न#शे की बड़ी खेप, मंडी के तीन युवक अरेस्ट
kangra News: हिमाचल पुलिस नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। इसी क्रम में जगह जगह पर नशे का सामान पुलिस पकड़ रही है। कांगड़ा के पुलिस जिला नूरपुर में भी पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने नूरपुर के तहत पड़ते कंडवाल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान गाड़ी में सवार तीन युवकों को 6 किलो 44 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान अनु कुमार निवासी त्ररेला डा. बल्ह तहसील पधर जिला मंडी, सुरेश कुमार निवासी गांव द्रोण तहसील पधर जिला मंडी और राम लाल निवासी गांव द्रोण तहसील पधर जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ थाना नूरपुर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिला पुलिस नूरपुर का नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसपी नूरपुर ने बताया कि पुलिस जिला नुरपूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अन्तर्गत साल 2025 में एनडीपीएस एक्ट के अधीन 74 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं। इसके साथ ही तक वितिय जांच के दौरान आरोपियों की कुल 24,68,94,841/- रुपए की चल व अचल सम्पति को जब्त किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य दर्ज कई अभियोगों में भी आरोपियों की चल व अचल सम्पति की जांच अमल में लाई जा रही है। वर्ष 2025 के दौरान अवैध नशे के कारोबार मे शामिल 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
रविंद्र चौधऱी
