-
Advertisement
हिमाचल पुलिस ने चरस और चिट्टे के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार
मंडी/ऊना। हिमाचल पुलिस (Himachal News ) ने दो अलग-अलग मामलों में नशे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में मंडी (Mandi) थाना पुलिस की टीम ने 750 ग्राम चरस के साथ कांगड़ा (Kangra) जिला के जवाली निवासी 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस टीम ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम धीमान के निर्देशों पर भयूली पुल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक बस को जब चौकिंग के लिए रोका गया तो उसमें सवार युवक पुलिस (Police) को देखकर हड़बड़ा गया। पुलिस ने जब उक्त युवक की तलाशी ली तो उससे 750 ग्राम चरस की खेप बरामद की गई। पकड़े गए युवक का नाम मेघ सेन पुत्र जीतो राम उम्र 30 साल निवासी गांव लखनार डाकघर बहाली तहसील जवाली जिला कांगड़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी (SP) मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें- Big Breaking: हिमाचल में बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस खाई में लुढ़की
वहीं, दूसरे मामले में अंब (Amb) पुलिस ने अप्पर अंदौरा में कार सवार दो युवकों को 4.80 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। दोनों आरोपित युवक कुलविंद्र सिंह व गगनदीप निवासी होशियारपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने चिट्टे (Chitta) की खेप के साथ पकड़े गए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को एएसआई (ASI) परवेश कुमार की अगवाई में पुलिस थाना अंब से अप्पर अंदौरा की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान बणे दी हट्टी की तरफ से पंजाब (Punjab) नंबर सफेद रंग की एक कार अंब की ओर आई। पुलिस ने जब रूटीन चैकिंग के लिए कार में सवार युवकों को रुकने के लिए कहा तो आरोपित युवक घबरा गए और कार (Car) को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने टीम ने फौरन हरकत में आते हुए आरोपितों को कार समेत मौके पर ही दबोच लिया। शक के आधार पर जब पुलिस ने आरोपितों की तलाशी लेने के बाद कार की तलाशी ली तो चालक (Driver) की साथ वाली सीट की पिछली तरफ सीट कवर से 4.80 ग्राम चिट्टा पुलिस को बरामद हुआ। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कार सवार दो युवकों को चिट्टे के संग गिरफ्तार किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



