-
Advertisement
आशिकों का अड्डा बना हमीरपुर का स्कूल ग्राउंड, पुलिस को देख मैदान छोड़ भागे
हमीरपुर। जिला हमीरपुर बस स्टेंड के साथ लगता स्कूल ग्राउंड (Hamirpur School Ground) आजकल आशिकों का अड्डा बना हुआ है। एक तरफ जहां खिलाड़ी इस मैदान में खेलने आते हैं वहीं ग्राउंड की सीढ़ियों पर लड़के लड़कियां आपत्तिजनक हालत में बैठे नजर आते हैं। शिकायत मिलने पर हमीरपुर पुलिस (Hamirpur Police) ने गुरुवार को स्कूल ग्राउंड में दबिश दी। पुलिस को देखते ही कई आशिक जोड़े (Lovers) ग्राउंड छोड़ भागने लगे। पुलिस ने कुछ युवक युवतियों को घेरा और उनसे कड़ी पूछताछ की।

यह भी पढ़ें:नगर पंचायत भुंतर और सफाई ठेकेदार पर डीसी कुल्लू ने लगाया 1 लाख जुर्माना

पता चला है कि अधिकतर आशिक जोड़े पड़ोसी जिलों से यहां पहुंचते हैं। इनमें से कुछ युवक युवतियां स्थानीय कोचिंग सेंटर में पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि ये आशिक जोड़े सारा दिन स्कूल ग्राउंड में बैठकर शाम को अपने अपने घरों को लौट जाते हैं। ऐसे ही हालात चिल्ड्रन पार्क (Children Park) हीरानगर के जंगल में भी बने हुए हैं। पुलिस द्वारा गुरुवार को की गई कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने प्रशंसा की है। लोगों ने एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा से आग्रह किया है कि पुलिस इस अभियान को लगातार जारी रखे। उधर, एसएचओ संजीव गौतम के कार्यभार संभालने के बाद जिला में नशे और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़े तेवर अख्तियार किए हुए हैं। नशे के दर्जनों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


