-
Advertisement
प्रताप ठाकुर को सौंपी Kullu Valley वन निगम मेट संघ की कमान
कुल्लू। जिला के कुल्लू वैली (Kullu Valley) वन निगम काष्ठ निस्सारण श्रम आपूर्ति मेट संघ ने अपनी नई कार्यकारिणी का चयन किया है। प्रताप ठाकुर को संघ का नया अध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को संघ की एक बैठक का आयोजन शमशी में आयोजित की गई। बैठक में संघ के सभी सदस्यों ने भाग लिया और नई कार्यकारिणी को चुना गया। नई कार्यकारिणी में मदन लाल सूद को उपाध्यक्ष, मान दास ठाकुर को महासचिव (General Secretary), सुरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, कालू राम को सहसचिव व चंदन प्रेमी को सहसचिव बनाया गया है। जोगू राम व जोग ध्यान ठाकुर को मुख्य सलाहकार व राजकुमार सूद को सलाहकार चुना गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में 9 सदस्यों को भी स्थान दिया गया है, जिसमें अनिल कुमार सूद, नानक चंद ठाकुर, चांद किशोर शर्मा, साली राम, सेस राम, दुनी चंद, छप्पे राम, कर्म चंद व डोला राम शामिल हैं। संघ के नए प्रधान प्रताप ठाकुर ने सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया है कि उनके मसलों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और मांगों को पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के चयन पर खुशी जताई है।

