-
Advertisement
हिमाचल में मंत्री पद पर मचे घमासान के बीच प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य दिल्ली रवाना
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही अब मंत्री बनाने को लेकर घमासान मच गया है। मंत्री पद को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह गुट के बीच खींचतान शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम सुखविदंर सिंह सुक्खू आज विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) भी दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। उनके साथ उनके बेटे और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) भी दिल्ली रवाना हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली में मंत्री पद को लेकर चर्चा होनी हैं। इसी के चलते प्रतिभा सिंह दिल्ली रवाना हुई हैं।
यह भी पढ़ें- सुक्खू का बड़ा फैसला: हिमाचल के बाहर विधायकों को नहीं मिलेगी वीआईपी सुविधाएं
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम सुखविंदर सिंह भी आज दिल्ली (Delhi) जाएंगे। वह वहां पर पार्टी हाईकमान के साथ मंत्रियों के नामों पर मंथन करेंगे। पार्टी हाईकमान से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही अगले एक या दो दिन में मंत्रिमंडल की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। हालांकि माना जा रहा है कि सुक्खू की कैबिनेट (Cabinet) में शामिल होने वाले 10 मंत्रियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन पर भी चर्चा हो चुकी है। लेकिन कोई भी फैसला पार्टी हाइकमान से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

