-
Advertisement
उपचुनाव नतीजेः मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत
Last Updated on November 2, 2021 by saroj patrwal
हिमाचल प्रदेश में आज रिजल्ट का दिन है। सबसे कड़ा मुकाबला सीएम जयराम के गृह जिला मंडी संसदीय सीट पर माना जा रहा है। प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह 8766 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने 3,65,650 हासिल किए। जबकि बीजेपी प्रत्याशी कुशाल सिंह ठाकुर को 3,56,884 वोट मिले। उपचुनाव में कुल 7,42,771 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से 12,626 ने नोटा दबाया। अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकि है।
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट की बात करे तो अब कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर जीत गए हैं। इसी तरह अर्की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी आगे चल रहे हैं। जबकि फतेहपुर सीट से भी कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया आगे चल रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group