-
Advertisement

प्रतिभा का वार: बीजेपी सरकार कुछ दिन की मेहमान, राजनीतिक विरोधियों को दबाने का कर रही प्रयास
बिलासपुर। देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बीजेपी की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों का डट कर विरोध करें। यह बात बुधवार को हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Himachal Congress President MP Pratibha Singh) ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर अपने राजनैतिक विरोधियों को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस (Congress) कभी सहन नही करेगी। आज बिलासपुर में जिला स्तरीय नव चेतन संकल्प शिविर (Nav Chetan Sankalp) सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें एकजुट होकर बीजेपी को सत्ता से बाहर करना है।
यह भी पढ़ें:प्रदेश में विकास करवाया होता तो केंद्रीय नेताओं को लाने की नौबत ही ना आती
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल पड़ी है और इसकी शुरुआत प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ साथ तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार (BJP Govt) अब कुछ दिनों की मेहमान है, लोगों ने इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है। बैठक को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेद्र राणा, राजेश धर्माणी, बम्बर ठाकुर, सुरेश चंदेल जिला प्रभारी रमेश ठाकुर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेताओं ने सभी से एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इससे पहले प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यलय से मुख्य चौक तक एक पदयात्रा भी की। यह पदयात्रा केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों व सीबीआई, ईडी इनकम टैक्स के दुरुपयोग के विरोध में यह पदयात्रा की गई।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…