-
Advertisement
खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, 12 को खेल रत्न, 35 को अर्जुन, 10 को द्रोणाचार्य और पांच को ध्यानचंद अवॉर्ड
Last Updated on November 13, 2021 by Vishal Rana
नई दिल्ली। खेल जगत में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और कोच को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) सम्मानित कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में खिलाड़ियों का सम्मान हो रहा है। इस दौरान 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन, 10 को द्रोणाचार्य और पांच को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया जाएगा।
इस समारोह में सम्मानित होने वाले खिलाड़ी अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंचे हैं। हॉकी टीम के गोलकीपर आर श्रीजेस अपनी पत्नी डॉ. अनीशया के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जबकि शुटर अवनी लेखरा और क्रिकेटर मिताली अपनी मां श्वेता और लीला राज के साथ आयी हैं। ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा अपने दादा धर्मसिंह के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इनके अलावा भी बाकी खिलाड़ी परिवार के सदस्यों के साथ यहां पहुंचें।
LIVE: President Kovind presents National Sports Awards 2021 at Rashtrapati Bhavan https://t.co/Tseh3ckW11
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 13, 2021
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, रहाणे होंगे पहले मैच में कप्तान
इन गुरुओं को मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार
पीपी जोसेफ को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्रिकेट कोच सरकार तलवार को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कबड्डी कोच असन कुमार को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तैराकी कोच डॉ. तपन कुमार भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हुए। एथलेटिक्स कोच राधाकऋष्णन नायर पी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुक्केबाजी कोच संध्या गुरुंग को भी द्रोणाचाय पुरस्कार दिया गया। हॉकी कोच प्रीतम सिवच को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया। पैराशूटिंग कोच जयप्रकाश नौटियाल को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया।टेबल टेनिस कोच सुब्रमण्यम रमन को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इन खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न पुरस्कार
नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेजर ध्यानंचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। पहलवान रवि कुमार को भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। मुक्केबाज लवलीना को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। हॉकी टीम के गोलकीपर आर श्रीजेस को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। शूटर अवनी लेखरा को पैरालिंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए खेल रत्न से सम्मानित किया गया। सुमित अंतिल ने पैरालिंपिक में शानदरा प्रदर्शन किया था और उन्हें भी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।
प्रमोद भगत ने भी पैरा खेलों में लगातार कमाल किया है, उन्हें भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। निशानेबाज मनीष नरवाल ने पैरालिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है, उन्हें भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। क्रिकेटर मिताली राज को भी खेल रत्न दिया गया। फुटबॉल खिलाड़ी सुनील क्षेत्री को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार दिया गया। हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह को खेल रत्न से सम्मानित किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group