-
Advertisement
Corona काल में वेतन ना मिलने से भड़के निजी बस चालक-परिचालक, सौंपा ज्ञापन
शिमला। कोरोना संकटकाल में निजी बस चालकों-परिचालकों (Private Bus Driver Conductor) को वेतन (salary) नहीं दिया गया, जिससे नाराज चालकों-परिचालकों ने ऑपरेटरों के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दे दी है। प्रदेश भर के निजी बस चालकों ने परिवहन निगम के निदेशक को ज्ञापन सौंपा और बस ऑपरेटरों को दिशा निर्देश जारी करने की मांग। चालकों का कहना है कि कोरोना (Corona) संकट में चालक-परिचालक बेरोजगार रहे और उनकी कमाई का कोई भी साधना नहीं था, लेकिन इस दौरान बस मालिकों ने किसी भी चालक-परिचालक को कोई वेतन नहीं दिया, जबकि वह सालों से बसें चला रहे थे। इस संकट की घड़ी में कोई ऑपरेटर मदद के लिए आगे नहीं आया है। बस ऑपरेटर ने कोविड फंड में राशि दी है, लेकिन अपने कर्मियों को वेतन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बस ऑपरेटर जल्द वेतन नहीं देते हैं, तो चालक-परिचालक सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा।

