-
Advertisement
Corona काल में अपने घर छराबड़ा पहुंची Priyanka Gandhi Vadra
शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra) कोविड-19 के इस दौर में शनिवार को हिमाचल( Himachal)पहुंची। प्रियंका गांधी निजी कार से चंडीगढ़ आई और फिर शिमला स्थित छराबड़ा में अपने घर पहुंची। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के सदस्य कुछ दिन पहले पहुंच गए थे और वह आज शिमला पहुंची है। उनका यहां पर 30 अगस्त तक रुकने का कार्यक्रम है। प्रियंका के बच्चों समेत 9 लोग शिमला पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस महासचिव Priyanka आज आ सकती हैं Shimla, जिला प्रशासन ने ओके किया ई-पास

जाहिर है शिमला आने के लिए जिला शिमला प्रशासन ( Shimla Administration) से अनुमति मांगी थी जिसके चलते जिला प्रशासन ने उनके ई-पास को मंजूरी भी दे दी थी। शिमला आने के लिए कुल 12 लोगों ने आवेदन किया था। जिस पर उन्हें आने आने की मंजूरी दी गई थी। प्रियंका दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से हिमाचल ( Himachal)आई है, चूंकि दिल्ली के सभी जिले कोविड के हैवी लोड वाले शहरों की सूची में डाले गए हैं, ऐसे में नियमों के अनुसार उनके पास कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट ( Negative report)होना जरूरी है। इससे पहले भी वह कई बार अपने छराबड़ा स्थित घर आ चुकी है। लेकिन कोरोना कारल में वे पहली बार यहां पहुंची है।


