-
Advertisement
उपचुनावों के बीच शिमला पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, नेताओं से लेंगीं फीडबैक
Priyanka Gandhi in Shimla : शिमला। हिमाचल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों (HP By-Elections 2024) के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (National General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) छराबड़ा स्थित उनके घर पहुंची हैं। हालांकि, उनका यह निजी दौरा है लेकिन अब उपचुनाव भी सिर पर हैं ऐसे में उनके इस दौरे को राजनीतिक दौरा (Political Tour) भी माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान पार्टी नेताओं से चुनावों पर फीडबैक ले सकती हैं साथ ही प्रचार में भी वह उतर सकती हैं।
सोनिया गांधी के भी यहां आने की चर्चा
तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों के बीच प्रियंका वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) बुधवार दोपहर बाद शिमला पहुंचीं। चंडीगढ़ (Chandigarh) से सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका का काफिला सीधे छराबड़ा स्थित उनके आवास पर पहुंचा। बताया जा रहा है वह यहां दो दिन तक रुकेंगी। वहीं, सोनिया गांधी के भी यहां आने की चर्चा है। वहीं, राष्ट्रीय नेताओं के इस दौरे के चलते शिमला और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यातायात व्यवस्था (Transportation) सुचारू रूप से चलते रहे इसके लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
पार्टी नेताओं से फीडबैक ले सकती हैं
माना जा रहा है कि देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा (Dehra, Nalagarh and Hamirpur Assembly) में होने वाले उपचुनावों को लेकर वह पार्टी नेताओं से फीडबैक ले सकती हैं। बीते लोकसभा और 6 विधानसभा उपचुनावों में भी प्रियंका वाड्रा यहां प्रचार करती नजर आई थीं। ऐसे में जैसे-जैसे आने वाले दिनों में 3 उपचुनावों को प्रचार जोर पकड़ेगा तो प्रियंका वाड्रा को भी चुनावी प्रचार में उतारा जा सकता है।