-
Advertisement
Himachal: रेस्टोरेंट मालिक के घर से पंजाब मार्का बीयर के कैन बरामद
ऊना। हिमाचल सरकार (Himachal Govt) द्वारा कोविड-19 (Covid-19) की चेन को तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) लगाया है, जिसके तहत तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने शराब के ठेकों को भी 26 मई तक पूर्णतया बंद कर दिया है। ठेकों को बंद किए जाने के आदेशों के बाद अवैध शराब की तस्करी करने वाले लोग पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं। आंशिक लॉकडाउन के दौरान शायद ही कोई ऐसा दिन होगा, जहां अवैध शराब की तस्करी का मामला सामने ना आया हो। ताजा घटनाक्रम में पुलिस (Police) ने जिला के सीमांत कस्बा मैहतपुर के एक रेस्टोरेंट संचालक (Restaurant Operator) के घर से अवैध बीयर (Beer) की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Himachal: कोरोना काल में नशा तस्कर सक्रिय, शराब और चिट्टे के साथ धरे पांच
बता दें कि आज ऊना पुलिस (Una Police) ने गुप्त सूचना के आधार पर मैहतपुर में एक रेस्टोरेंट में दबिश दी, जहां पर रेस्टोरेंट के पीछे संचालक के ही घर से बीयर की खेप बरामद की। थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने घर में छुपा कर रखी बीयर के 98 कैन बरामद किए। पुलिस ने पाया कि दो पेटी बीयर कमरे में रखी हुई थी, जबकि अन्य बीयर के कैन फ्रिज में लगाकर रखे हुए थे। सभी बीयर के कैन पंजाब मार्का के हैं। एसएचओ ऊना सर्वजीत सिंह (SHO Una Sarvajit Singh) ने बताया कि पुलिस ने अवैध बीयर छिपाकर रखने के आरोप में संदीप कुमार निवासी मैहतपुर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

