-
Advertisement
पंजाब नेशनल बैंक में अपरेंटिसशिप के 5138 पदों पर निकली बंपर भर्ती , ग्रेजुएट जल्द करें अप्लाई
Jobs in PNB: बैंक में नौकरी करना युवाओं का सपना होता है इसके लिए वो तैयारी भी करते हैं अगर आप बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आप के लिए हैं। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के 5138 रिक्त पदों के लिए भर्ती चल रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो 24 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक उमीदवार भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bfsissc.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
पदों का विवरणः देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 5138 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से जनरल के लिए 2383, ओबीसी के लिए 1110, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 464, एससी के लिए 887, एसटी के लिए 294 पद आरक्षित हैं।
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।
आवेदन शुल्कः फॉर्म भरने के साथ निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करना अनिवार्य है। आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 944 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, फीमेल अभ्यर्थियों को 708 रुपए और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 472 रुपये जमा कारन होगा।
आवेदन कैसे करना है यहां जानें
सबसे पहले पीएनबी अप्रेंटिसशिप फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर विजिट करें।
होम पेज पर Employment Opportunities में अप्रेंटिस और उसके बाद पीएनबी का चयन करना है।
भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
Login 1st time पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को भर लें।
कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
पंकज शर्मा
