मणिकर्ण में पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, घरों व कारों पर बरसाए पत्थर, लहराई तलवारें

जो भी रास्ते में आया उसी की पिटाई कर डाली

मणिकर्ण में पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, घरों व कारों पर बरसाए पत्थर, लहराई तलवारें

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आए पर्य़टकों द्वारा गुंडागर्दी मचाने के मामले अकसर सामने आते रहे हैं। ताजा मामला कुल्लू जिला के मणिकर्ण का है। यहां पर पंजाब से आए पर्य़टकों ने आधीरात को खूब गुंडागर्दी मचाई। इतना ही नहीं कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई। लोगों के घरों और सड़क किनारे खड़ी कारों पर पत्थर बरसा कर शीशे भी तोड़ डाले।


जो भी रास्ते में आया उसी की पिटाई कर डाली

मामला सामने आने बाद पुलिस जांच कर रही है। हिमाचल पुलिस की ओर से गुंडागर्दी की सारी जानकारी पंजाब सरकार को दी गई है। डीजीपी संजय कुंडू ने इस बारे में पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार जंजुआ से बात की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि झंडे लेकर चल रहे कुछ पंजाबी युवकों ने बाजार में निकल कर हुड़दंग मचाया। हुड़दंग मचा रहे युवक मणिकर्ण पुल पर एकत्रित हुए और उसके बाद हुड़दंग मचाते हुए मार्केट में आए। वे एक ढाबे में भी जबरन घुस गए। इन युवके के रास्ते में जो आया उसके साथ मारपीट की। इस गुंडागर्दी के बीच मणिकर्ण में कई मकानों के शीशे टूटे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हुड़दंगी पर्यटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

हिमाचल पुलिस ने मणिकर्ण की पूरा घटना की जानकारी पंजाब सरकार को दी है। हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने इस बारे में पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार जंजुआ के बात की। इसके अलावा हिमाचल सरकार के चीफ सेक्रेटरी प्रबोध सक्सेना को भी पूरी घटना की जानकारी दी गई।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | Punjab tourists | tourists creat rucks in Manikarna | houses and cars | himachal police | Punjab government | Stones pelted
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है