हिमाचल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ड्रग सप्लायर मंजूर अहमद गनी को जम्मू के अनंतनाग से पकड़ा

हिमाचल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ड्रग सप्लायर मंजूर अहमद गनी को जम्मू के अनंतनाग से पकड़ा

- Advertisement -

ऊना। हिमाचल की ऊना पुलिस (Una Police) को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। ऊना पुलिस ने जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) से मुख्य ड्रग सप्लायर मंजूर अहमद गनी (drug supplier Manzoor Ahmad Gani ) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मंजूर अहमद गनी अनंतनाग का रहने वाला है और मादक पदार्थ का उत्पादक भी है। आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार कर पुलिस उसे हरोली थाना ले आई है। बता दें कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। वहीं कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।


हरोली और अनंतनाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जानकारी देते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि ऊना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से अनंतनाग पुलिस के संपर्क में थे। 2 दिन पहले ही मंजूर अहमद गनी की अनंतनाग में होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद एक पुलिस टीम को अनंतनाग भेजा गया। इस दौरान अनंतनाग पुलिस और हरोली पुलिस टीम ने मिलकर मंजूर अहमद गनी पुत्र गुलाम नवी गनी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मंजूर अनंतनाग जिला के गांव कंवानाल का रहने वाला है। आरोपी को रविवार सुबह ही हरोली थाना लाया गया।

मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि 30 मई 2020 को हरोली पुलिस ने अमराली में सड़क किनारे खड़े ट्रक से लगभग 18 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया था। इस चूरे पोस्त को 60 बोरियों में भर कर ले जाया जा रहा था। इस मामले में हरोली पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया था। लेकिन मंजूर अहमद गनी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। जिसे पुलिस जम्मू (Jammu) से गिरफ्तार कर हरोली ले आई है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े:चीन की महिला को सवा 4 माह की सजा, तिब्बती मॉनेस्ट्री से फर्जी दस्तावेज के साथ हुई थी गिरफ्तार

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | latest news | Anantnag | Haroli Police | Una district | Drug Supplier Arrest | Drug Supplier Manzoor Ahmad Gani | Court | Jammu kashmir | Himachal News
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है