-
Advertisement
महिला का आरोप: बॉस करता है अश्लील हरकतें, शारीरिक संबंध बनाने का डाल रहा दबाव
Last Updated on February 11, 2023 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल के सरकारी कार्यालयों (Govt Office) में भी महिलाओं का योन शोषण हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण राजधानी शिमला (Shimla) से सामने आया है। यहां रोहड़ू (Rohru) में तैनात एक महिला अधिकारी ने अपने बड़े अधिकारी पर छेड़छाड़ करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला अधिकारी ने इसकी शिकायत (Complaint) पुलिस थाना चिड़गांव में दर्ज करवाई है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। यह विभाग कोई और नहीं बल्कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह का लोक निर्माण विभाग है। जबकि शिकायतकर्ता महिला अधिकारी जेई और आरोपी अधिकारी एक्सईन लोक निर्माण विभाग (PWD) के बागवानी विंग में तैनात हैं। वहीं पुलिस ने महिला जेई (JE) की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: शिमला में टैक्सी चालक ने 5वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पत्नी गई थी मायके
जानकारी देते हुए डीएसपी रोहड़ू (DSP Rohru) चमन लाल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी में बागवानी विंग के एक्सइन (XEN) पर जूनियर इंजीनियर ने यौन शोषण एवं छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। महिला ने चिड़ग़ांव थाना में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अपनी शिकायत में पीड़ित महिला अधिकारी ने बताया कि 27 सिंतबर, 2022 को वह रोहड़ू और मांदली में ऑफिशियल विज़िट पर गए थे। इस दौरान विभाग में एक्सईन पद पर तैनात अधिकारी भी उनके साथ थे।
यह भी पढ़ें: शिमला के टाउन हॉल में खुलेगा हाई एंड कैफे,एक छत के नीचे मिलेगा खाने-पीने का सारा सामान
शाम को वे वन विभाग के रेस्ट हाउस मांदली में ठहरे। महिला ने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद अधिकारी ने उसका हाथ पकड़ लिया। यही नहीं उससे अश्लील हरकतें करने लगा और शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाने की बात की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी ने उसे व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भी भेजे। वह उसे देर रात तक कॉल करता रहा। आरोपी अधिकारी 27 नवंबर 2022 को भी ऐसे ही एक दौरे पर गया था। उस दौरान भी उसने रेस्ट हाउस में ऐसे ही अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…