-
Advertisement
बारिश की कमी से रबी की फसलों पर मंडराया खतरा
हिमाचल प्रदेश के कृषि बाहुल जिला ऊना में रबी फसलों पर बारिश की कमी के चलते खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। इनमें गैर सिंचित क्षेत्रों की फसलें सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। हालांकि अब तो कृषि विशेषज्ञ भी यह मानने लगे हैं कि यदि बारिश 2 हफ्ते तक नहीं होती है तो गेहूं की फसल में क़रीब 20 फ़ीसदी तक नुकसान होना तय है। बारिश की कमी ही नहीं बल्कि घना कोहरा भी फसलों के लिए काफी खतरनाक माना जा रहा है। जिसके चलते कोहरे से फसलों को बचाने के लिए कृषि विशेषज्ञ रात के समय ही फसलों की सिंचाई करने की सलाह दे रहे हैं। कई सालों के बाद ऐसा देखने को मिला है कि जिला में लंबे अंतराल से बारिश नहीं हो रही और इसका असर फसलों पर काफी अधिक पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:ऊना पुलिस ने खनन सामग्री ले जा रहे पांच टिप्पर किए जब्त, सभी पंजाब नंबर के
कृषि विभाग के उपनिदेशक डाक्टर कुलभूषण धीमान का कहना है कि आने वाले 15 दिनों तक बारिश का होना फसलों के लिए बेहद जरूरी है। यदि 2 सप्ताह तक भी बारिश नहीं होती है तो जिला में गेहूं की फसल का क़रीब 20 फ़ीसदी तक नुकसान होना लगभग तय है। हालांकि सिंचित क्षेत्रों में फसलों की सिंचाई के लिए भी कृषि विशेषज्ञों द्वारा अहम टिप्स दिए जा रहे हैं। जिसके तहत घने कोहरे का प्रभाव फसलों पर कम करने के लिए रात के समय ही सिंचाई करने की सलाह दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

