-
Advertisement
ब्रेकिंगः राहुल गांधी ने दोबारा किया हिमाचल का रुख, सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे छराबड़ा
Last Updated on September 25, 2021 by saroj patrwal
शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने दो दिन बाद आज फिर हिमाचल का रुख किया है। आज दोपहर वे छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पहुंचे। बता दें कि राहुल 22 सितंबर को प्रियंका के साथ शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे जबकि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी छराबड़ा में ही थी। लेकिन अचानक आज वे वापस शिमला पहुंचे हैं।
बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी के शिमला स्थित घर पर ही हैं। सोनिया गांधी व राहुल गांधी 20 सितंबर को पंजाब के सियासी घटनाक्रम के पटाक्षेप के बाद छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे थे, जबकि प्रियंका गांधी का परिवार दो दिन पहले ही पहुंच गया था। जिसके बाद राहुल गांधी व प्रियंका बुधवार को दिल्ली लौट गए थे, लोकिन सोनिया गांधी छराबड़ा में ही थीं। वहीं, सियासी गलियारों से खबर सामने आ रही है कि शुक्रवार रात को पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की है। इससे पहले राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group