-
Advertisement
हिमाचल में घर के सामने पेड़ से फंदा लगा युवक ने दी जान
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शिमला में पिछले एक सप्ताह में आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। समरहिल से सटे चायली में 24 वर्ष के युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान 24 वर्षीय ललित कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी दराडा, चायली समरहिल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में सुबह-सवेरे दर्दनाक हादसाः पेड़ से टकराई कार ,युवक की गई जान
ललित ने अपने घर के सामने पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह सात बजे जब परिजनों ने उसने पेड़ से लटके देखा तो उसे नीचे उतारा। इसी बीच पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। इससे पहले सांगटी में कोटशेरा कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र ने आत्महत्या कर ली थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


