हिमाचल के बाद अब पंजाब के चुनाव में भी टास्क मास्टर राणा को मिला जिम्मा

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जारी किया नोटिफिकेशन

हिमाचल के बाद अब पंजाब के चुनाव में भी टास्क मास्टर राणा को मिला जिम्मा

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनाव में अपनी अद्भुत चुनावी प्रतिभा को लोहा मनवा चुके सुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा को अब अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से चंडीगढ़ नगर निगम में चुनाव कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। पंजाब व चंडीगढ़ कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी ने तत्काल प्रभाव से राजेंद्र राणा को यह प्रभार संभालने की नोटिफिकेशन जारी की है।


यह भी पढ़ें: हमीरपुर पहुंची सवर्ण आयोग पदयात्रा: कहा- चेतावनी देने वाले धर्मांतरण करवाकर दिखाएं

गौरतलब है कि राजेंद्र राणा हिमाचल में हुए सोलन नगर निगम के बाद विधानसभा उपचुनाव में फतेहपुर के चुनाव प्रभारी रह चुके हैं। दोनों ही स्थानों पर विकट परिस्थितियों के बावजूद राणा की रणनीति के चलते कांग्रेस की जीत प्रचंड बहुमत से हुई है। चुनावी विधा में टास्क मास्टर साबित हो चुके राणा की इसी विशेषता के कारण अब उन्हें चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों का चुनाव कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। बता दें कि बतौर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कॉर्डिनेटर अब राजेंद्र राणा नगर निगम चंडीगढ़ में कांग्रेस के लिए काम करेंगे। चंडीगढ़ में 15 फीसदी हिमाचली रहते हैं, जिनके हितों और हकों के लिए हर दम सक्रिय रहने वाले राजेंद्र राणा की चंडीगढ़ की जनता के साथ-साथ इस वर्ग पर गहरी पैठ है। इसी के मद्देनजर अब राणा को एआईसीसी ने यह प्रभार सौंपा है। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव पंजाब व चंडीगढ़ में विशेष महत्व रखते हैं। पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले 24 दिसंबर को होने वाले चुनाव में कांग्रेस हर सूरत काबिज होना चाहती है। पिछले 2 टर्म से चंडीगढ़ नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है। अब देखना यह है कि हिमाचल के दो चुनाव में टास्क मास्टर साबित हुए राणा चंडीगढ़ नगर निगम पर कांग्रेस को कैसे काबिज करवाते हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव के नोमिनेशन के आखिरी रोज 4 दिसंबर को जारी हुई इस नोटिफिकेशन ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में राणा का सियासी कद और बढ़ाया है। जिसने अब राणा को एक बार फिर खुद को साबित करने के लिए नई चुनौती पेश की है।

सुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि कोई भी चुनाव किसी भी पार्टी नेता के लिए चुनौती रहता है, लेकिन जनता के विश्वास व भरोसे पर हमेशा खरे साबित होने वाले नेता हर चुनौती से पार पा लेते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उस पर 100 फीसदी खरा उतरने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। उन्होने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता के कारण कांग्रेस चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में जीतेगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

- Advertisement -

Tags: | Himachal Breaking News | latest himachal news in hindi | himachal abhi abhi news | नगर निगम चुनाव | Rajinder Rana | Himachal headlines in Hindi | today himachal news | हिमाचल | himachal news live | state news | current news of himachal pradesh | Shimla | abhi abhi | himachal news online | Himachal News | HP breaking | अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | latest news | पंजाब व चंडीगढ़ कांग्रेस | himachal congress | Shimla news | शिमला | राजेंद्र राणा
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है